आदमी - कुँअर बेचैन

कुँअर बेचैनकुँअर बेचैन1 Sept 1942 – 29 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

तन-मन-प्रान, मिटे सबके गुमान
एक जलते मकान के समान हुआ आदमी

छिन गये बान, गिरी हाथ से कमान
एक टूटती कृपान का बयान हुआ आदमी

भोर में थकान, फिर शोर में थकान
पोर-पोर में थकान पे थकान हुआ आदमी

दिन की उठान में था, उड़ता विमान
हर शाम किसी चोट का निशान हुआ आदमी।
कुँअर बेचैन
About the poet

कुँअर बेचैन

View profile & all 133 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like