कोई आवाज़ देता है - कुँअर बेचैन

कुँअर बेचैनकुँअर बेचैन1 Sept 1942 – 29 Sept 2021

5 min read · 12.4K reads


देख देख कर सीरियल, आये कितने मोड़।
पूत जना अपने लिए, बहू उड़ी ले फोड़।

धूल फाँकती ढोलकी, और मौन है चंग।
थमी थिरकती उँगलियाँ, मीठी लय है भंग।

इंटरनेट कहार सा, फेंक रहा है जाल।
अब सुजान चलने लगी, घनानन्द से चाल।

माँ लोरी है साँझ की, माँ प्रभात का गीत।
गिर-पड़ चलना सीखता, उस छुटपन की मीत।

गरमी में ठंडी हवा, जाड़े मीठी धूप।
बारिश में छत सी तने, माँ के कितने रूप।

बया सरीखी माँ बुने, छोटे-छोटे ख़्वाब।
आना-पाई जोड़कर, रहती ढाँपे आब।

ओर-छोर अज्ञात है, ऐसा पारावार।
जो डूबा वह तर गया, पा अम्मा का प्यार।

शीश झुकाकर टाँकती, लुगड़ी में पैबंद।
अनपढ़ अम्मा लिख रही, संघर्षों के छंद।

कुदरत के वरदान को, रहे देख सब दंग।
माँ चंदन के पेड़-सी, बेटा भले भुजंग।

ताँता कष्टों का लगा, कभी न मानी हार।
दिखलाती उनको रही, माँ बाहर का द्वार।
कुँअर बेचैन
About the poet

कुँअर बेचैन

View profile & all 133 Poems / Stories

More from कुँअर बेचैन

  1. दिन दिवंगत हुए - कुँअर बेचैन

    देख देख कर सीरियल, आये कितने मोड़।पूत जना अपने लिए, बहू उड़ी ले फोड़।

    12.4K reads
  2. पिन बहुत सारे - कुँअर बेचैन

    जन्म: १ जुलाई १९४२ को ग्राम उमरी ज़िला मुरादाबाद में।शिक्षा: एम. काम., एम. ए., पीएच. डी.

    12.4K reads
  3. भीतर साँकल: बाहर साँकल - कुँअर बेचैन

    जन्म: १ जुलाई १९४२ को ग्राम उमरी ज़िला मुरादाबाद में।शिक्षा: एम. काम., एम. ए., पीएच. डी.

    12.4K reads
  4. शामियाने काँच के - कुँअर बेचैन

    जन्म: १ जुलाई १९४२ को ग्राम उमरी ज़िला मुरादाबाद में।शिक्षा: एम. काम., एम. ए., पीएच. डी.

    12.4K reads
  5. महावर इंतज़ारों का - कुँअर बेचैन

    जन्म: १ जुलाई १९४२ को ग्राम उमरी ज़िला मुरादाबाद में।शिक्षा: एम. काम., एम. ए., पीएच. डी.

    12.4K reads