दोनों - कुमार अनुपम

कुमार अनुपमकुमार अनुपम7 Sept 1979

3 min read · 12.4K reads

दोनों में कभी
रार का कारण नहीं बनी
एक ही तरह की कमी-

चुप रहे दोनों
फूल की भाषा में
शहर नापते हुए
रहे इतनी दूर... इतनी दूर
जितनी बिछोह की इच्छा

बाहर का तमाम धुआँ-धक्कड़ और तकरार सहेजे
नहाए रंगों में
एक दूसरे के कूड़े में बीनते हुए उपयोगी चीज

खुले संसार में एक-दूसरे को
समेटते हुए चुम्बनों में
पड़ा रहा उनके बीच एक आदिम आवेश का परदा
यद्यपि वह उतना ही उपस्थित था
जितना नहीं के वर्ण युग्म में है
कई रंग बदलने के बावजूद
रहे इतना पास.... इतना पास
जितना प्रकृति।
कुमार अनुपम
About the poet

कुमार अनुपम

View profile & all 104 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like