जिनको इन राहों में फूल मिले - कुमार अनिल

कुमार अनिलकुमार अनिल13 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

जिनको इन राहों में फूल मिले
              वो बहार के गीत सुनाते चले ।
जिनके पग में बस ख़ार चुभे,
              पतझर के गीत सुनाते चले ।
ये जीत के गीत सुनाते चले ,
              वो हार के गीत सुनाते चले ।
हमको तो तुम्हारा प्यार मिला,
              हम प्यार के गीत सुनाते चले ।
कुमार अनिल
About the poet

कुमार अनिल

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like