हाइकु - कृष्ण शलभ

कृष्ण शलभकृष्ण शलभ18 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads

जिओगे कैसे
यदि मर ही गया
तुम्हारा मन ।

पुकारा तुम्हें
तो आवाज़ ही लौटी
तुम न आये ।

सरसों खिली
बही पीली नदी-सी
वसन्त आया ।

सुन री बेल
बढ़ना है तो रख
जड़ों से मेल ।

ओस के मोती
लील ही गई धूप
भोर होते ही ।

जलना है तो
ईर्ष्या में मत जल
दीये-सा जल ।

अकेले कहाँ
कारवाँ होगा पीछे
चलो तो सही ।

लिख रहा है
वो पसीने में नहा
कर्म की गीता ।
कृष्ण शलभ
About the poet

कृष्ण शलभ

View profile & all 37 Poems / Stories

More from कृष्ण शलभ

  1. हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग के पुरस्कार

    हँसो कि सारा जग भर जाएपथ को वृन्दावन कर जाए

    12.4K reads
  2. नदी नहाती है - कृष्ण शलभ

    जन्म- १८ जुलाई १९४५ को सहारनपुर में।कृष्ण शलभ बाल रचनाकार के अतिरिक्त गीत और गज़लों के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं। वे भारत की सभी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं।

    12.4K reads
  3. बचपन एक समन्दर - कृष्ण शलभ

    जन्म- १८ जुलाई १९४५ को सहारनपुर में।कृष्ण शलभ बाल रचनाकार के अतिरिक्त गीत और गज़लों के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं। वे भारत की सभी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं।

    12.4K reads
  4. एक दुनिया - कृष्ण शलभ

    जन्म- १८ जुलाई १९४५ को सहारनपुर में।कृष्ण शलभ बाल रचनाकार के अतिरिक्त गीत और गज़लों के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं। वे भारत की सभी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं।

    12.3K reads
  5. ओ मेरी मछली - कृष्ण शलभ

    जन्म- १८ जुलाई १९४५ को सहारनपुर में।कृष्ण शलभ बाल रचनाकार के अतिरिक्त गीत और गज़लों के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं। वे भारत की सभी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like