चले हवा - कृष्ण शलभ

कृष्ण शलभकृष्ण शलभ18 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads

मेरी सुनती नहीं हवा, अपनी धुन में चले हवा
बाबा इससे बात करो, ऐसे कैसे चले हवा
जाड़े में हो जाती ठंडी
लाती कोट रजाई
साँझ सवेरे मिले, बजाती
दाँतों की शहनाई
सूरज के आकर जाने तक ही बस थोड़ा टले हवा
अफ़लातून बनी आती है
अरे बाप रे जून में
ताव बड़ा खाती, ले आती
नाहक गर्मी खून में
सबको फिरे जलाती, होकर पागल, खुद भी जले हवा
जब जब हौले-हौले चलती
लगती मुझे सहेली
और कभी आँधी होकर, आ
धमके बनी पहेली
मन मर्ज़ी ना कर अगर तो, नहीं किसी को खले हवा
कृष्ण शलभ
About the poet

कृष्ण शलभ

View profile & all 37 Poems / Stories

More from कृष्ण शलभ

  1. हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग के पुरस्कार

    हँसो कि सारा जग भर जाएपथ को वृन्दावन कर जाए

    12.4K reads
  2. नदी नहाती है - कृष्ण शलभ

    जन्म- १८ जुलाई १९४५ को सहारनपुर में।कृष्ण शलभ बाल रचनाकार के अतिरिक्त गीत और गज़लों के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं। वे भारत की सभी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं।

    12.4K reads
  3. बचपन एक समन्दर - कृष्ण शलभ

    जन्म- १८ जुलाई १९४५ को सहारनपुर में।कृष्ण शलभ बाल रचनाकार के अतिरिक्त गीत और गज़लों के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं। वे भारत की सभी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं।

    12.4K reads
  4. एक दुनिया - कृष्ण शलभ

    जन्म- १८ जुलाई १९४५ को सहारनपुर में।कृष्ण शलभ बाल रचनाकार के अतिरिक्त गीत और गज़लों के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं। वे भारत की सभी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं।

    12.3K reads
  5. ओ मेरी मछली - कृष्ण शलभ

    जन्म- १८ जुलाई १९४५ को सहारनपुर में।कृष्ण शलभ बाल रचनाकार के अतिरिक्त गीत और गज़लों के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं। वे भारत की सभी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like