नभ पर एक सुनहली रेखा खींचो - कृष्ण मुरारी पहरिया

कृष्ण मुरारी पहारियाकृष्ण मुरारी पहारिया

2 min read · 12.4K reads

नभ पर एक सुनहली रेखा खींचो

उसके पार बसे सपनों को
अपनी बाँहों मे भींचो

कल का कल्पित आज सत्य हो जाए
मन का सारा अन्धकार खो जाए
युग युग संचित कलुष प्रभा धो जाए
अपना उपवन अपने श्रम से सींचो

सोंच रहे क्या मन की आँखें खोलो

कब तक बैठोगे यों ही अनबोले
सबने तो अपने अपने बल तोले
तुम भी इन आँखों से देखो न मींचो
कृष्ण मुरारी पहारिया
About the poet

कृष्ण मुरारी पहारिया

View profile & all 31 Poems / Stories

More from कृष्ण मुरारी पहारिया

  1. अपना अहंकार तुम गाते रहे रात भर - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अपना अहंकार तुम गाते रहे रात भरअब प्रभात में मुझको भी कुछ कह लेने दो

    12.4K reads
  2. अपने इन छोटे गीतों को - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अपने इन छोटे गीतों कोहवन कुंड में डाल रहा हूँ

    12.4K reads
  3. अब केवल लपटों से अपना - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अब केवल लपटों से अपनामिलना और बिछड़ना है

    12.4K reads
  4. अब भी अतीत में धँसे हुए हैं पाँव - कृष्ण मुरारी पहरिया

    अब भी अतीत में धँसे हुए हैं पाँवआगे बढ़ने का कोई योग नहीं

    12.4K reads
  5. असफलता के मौन क्षणों में, पथ पर हाथ मलेंगे - कृष्ण मुरारी पहारिया

    असफलता के मौन क्षणों में, पथ पर हाथ मलेंगेहम अपने टूटे पैरों से सारी उम्र चलेंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like