मन तुम कहाँ चले यों जाते - कृष्ण मुरारी पहरिया

कृष्ण मुरारी पहारियाकृष्ण मुरारी पहारिया

3 min read · 12.4K reads

मन तुम कहाँ चले यों जाते
एक ठौर पर नहीं बैठते
दर-दर ठोकर खाते

जहाँ-जहाँ आकर्षण पाया
वहीँ चिपक रहते हो
फिर इच्छाओं की ज्वाला में
बिना वजह दहते हो
क्यों कर तुमको नहीं सुहाती
अपनी राम-मड़ैया
बेड़ा पार इसी से लगना
कुछ तो सोचो भैया

अपनों से दूरी तुम रखते
गैरों के गुन गाते

जहाँ-जहाँ तुम गए भला क्या
लडुआ वहाँ धरे हैं
भला दिखाओ कहाँ तुम्हारे
दोनों हाथ भरे हैं
यह दुनिया बाज़ार सरीखी
मोल ख़रीदो - बेचो
फूँक-फूँक तुम पाँव धरो जू
पल में ऊँचों-नेचो

बड़े-बड़ों को भूलभूलैंयां
के रस्ते भटकाते
कृष्ण मुरारी पहारिया
About the poet

कृष्ण मुरारी पहारिया

View profile & all 31 Poems / Stories

More from कृष्ण मुरारी पहारिया

  1. अपना अहंकार तुम गाते रहे रात भर - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अपना अहंकार तुम गाते रहे रात भरअब प्रभात में मुझको भी कुछ कह लेने दो

    12.4K reads
  2. अपने इन छोटे गीतों को - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अपने इन छोटे गीतों कोहवन कुंड में डाल रहा हूँ

    12.4K reads
  3. अब केवल लपटों से अपना - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अब केवल लपटों से अपनामिलना और बिछड़ना है

    12.4K reads
  4. अब भी अतीत में धँसे हुए हैं पाँव - कृष्ण मुरारी पहरिया

    अब भी अतीत में धँसे हुए हैं पाँवआगे बढ़ने का कोई योग नहीं

    12.4K reads
  5. असफलता के मौन क्षणों में, पथ पर हाथ मलेंगे - कृष्ण मुरारी पहारिया

    असफलता के मौन क्षणों में, पथ पर हाथ मलेंगेहम अपने टूटे पैरों से सारी उम्र चलेंगे

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like