मैं किसी के प्यार का भटका हुआ उद्गार हूँ
आँसुओं से धुल गया मुख का विगत शृंगार हूँ
वर्जनाओं के सहे कितने झकोरे
उम्र के वे पृष्ठ सारे रहे कोरे
जागरण में मैं जिन्हें छू तक न पाया
स्वप्न में वे ही उभरते हाथ गोरे
शून्य में बजते, अदेखे तार की झंकार हूँ
हर अस्वीकृत को किया स्वीकार मैंने
मानकर सबका बड़ा आभार मैंने
कल जिन्होंने प्यार की पाती पढ़ाई
बन्द उनके आज देखे द्वार मैंने
एक विरही प्राण का टूटा हुआ संसार हूँ
15.11.1962
आँसुओं से धुल गया मुख का विगत शृंगार हूँ
वर्जनाओं के सहे कितने झकोरे
उम्र के वे पृष्ठ सारे रहे कोरे
जागरण में मैं जिन्हें छू तक न पाया
स्वप्न में वे ही उभरते हाथ गोरे
शून्य में बजते, अदेखे तार की झंकार हूँ
हर अस्वीकृत को किया स्वीकार मैंने
मानकर सबका बड़ा आभार मैंने
कल जिन्होंने प्यार की पाती पढ़ाई
बन्द उनके आज देखे द्वार मैंने
एक विरही प्राण का टूटा हुआ संसार हूँ
15.11.1962








