कहाँ के बाप, कहाँ के पूत
बँधे हैं सब स्वारथ के सूत
हुए अपने भविष्य से भीत
सभी हैं आज परस्पर मीत
गा रहे तब तक हिलमिल गीत
ढकी जब तक सबकी करतूत
समय का हलका-सा आघात
खोल देता है सारी बात
सूख जाते हैं रातों-रात
नेह के सागर भरे अकूत
18.08.1962
बँधे हैं सब स्वारथ के सूत
हुए अपने भविष्य से भीत
सभी हैं आज परस्पर मीत
गा रहे तब तक हिलमिल गीत
ढकी जब तक सबकी करतूत
समय का हलका-सा आघात
खोल देता है सारी बात
सूख जाते हैं रातों-रात
नेह के सागर भरे अकूत
18.08.1962








