जब से आपा किया समर्पित - कृष्ण मुरारी पहारिया

कृष्ण मुरारी पहारियाकृष्ण मुरारी पहारिया

4 min read · 12.4K reads

जब से आपा किया समर्पित
चिंता मिटी, नींद भर सोया
कोई देखे, भले न देखे
मैंने क्या पाया, क्या खोया

अब ऐसा कुछ नहीं रह गया
जिसके पीछे पड़े झगड़ना
जब अधिकार नहीं कुछ फल पर
क्यों इससे उससे फिर लड़ना
जीवन जो संघर्ष बना था
तिरता है अब सहज नाव-सा
रोम-रोम में पुलकन दौड़ी
याद नहीं, था कहाँ घाव-सा

वे क्षण बस इतिहास रह गये
जब मैं कभी फूट कर रोया

माया के बंधन कटने पर
धरती माँ, आकाश पिता है
कोई बोध कान में कहता
वही सेज है , वही चिता है
भीतर एक जोत फूटी है
अंतर्यात्रा सुगम हो गयी
कोई किरण दृष्टी के पथ पर
शुभ सपनों की बेल बो गयी

अब हलका हलका लगता है
बोझा जो जीवन भर ढोया है
कृष्ण मुरारी पहारिया
About the poet

कृष्ण मुरारी पहारिया

View profile & all 31 Poems / Stories

More from कृष्ण मुरारी पहारिया

  1. अपना अहंकार तुम गाते रहे रात भर - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अपना अहंकार तुम गाते रहे रात भरअब प्रभात में मुझको भी कुछ कह लेने दो

    12.4K reads
  2. अपने इन छोटे गीतों को - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अपने इन छोटे गीतों कोहवन कुंड में डाल रहा हूँ

    12.4K reads
  3. अब केवल लपटों से अपना - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अब केवल लपटों से अपनामिलना और बिछड़ना है

    12.4K reads
  4. अब भी अतीत में धँसे हुए हैं पाँव - कृष्ण मुरारी पहरिया

    अब भी अतीत में धँसे हुए हैं पाँवआगे बढ़ने का कोई योग नहीं

    12.4K reads
  5. असफलता के मौन क्षणों में, पथ पर हाथ मलेंगे - कृष्ण मुरारी पहारिया

    असफलता के मौन क्षणों में, पथ पर हाथ मलेंगेहम अपने टूटे पैरों से सारी उम्र चलेंगे

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like