बरसो हे सावन मनभावन - कृष्ण मुरारी पहारिया

कृष्ण मुरारी पहारियाकृष्ण मुरारी पहारिया

3 min read · 12.4K reads

बरसो हे सावन मनभावन
धरती को कर दो वृन्दावन

             रचो आस के रास हृदय में
             गाकर म्रुदु गर्जन की लय में
             उबरें मन डूबे संशय में
आओ हे सुधियों के धावन

             हर लो तीनों ताप मनुज के
             मिटें कष्ट मानस के रुज के
             हों निर्बन्ध पराक्रम भुज के
कर दो हे प्राणों को पावन

             आई है संक्रान्ति देश पर
             ठेस यहाँ लग रही ठेस पर
             धिक है छलियों के सुवेष पर
मारो हे दुर्दिन का रावन

15.07.1962
कृष्ण मुरारी पहारिया
About the poet

कृष्ण मुरारी पहारिया

View profile & all 31 Poems / Stories

More from कृष्ण मुरारी पहारिया

  1. अपना अहंकार तुम गाते रहे रात भर - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अपना अहंकार तुम गाते रहे रात भरअब प्रभात में मुझको भी कुछ कह लेने दो

    12.4K reads
  2. अपने इन छोटे गीतों को - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अपने इन छोटे गीतों कोहवन कुंड में डाल रहा हूँ

    12.4K reads
  3. अब केवल लपटों से अपना - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अब केवल लपटों से अपनामिलना और बिछड़ना है

    12.4K reads
  4. अब भी अतीत में धँसे हुए हैं पाँव - कृष्ण मुरारी पहरिया

    अब भी अतीत में धँसे हुए हैं पाँवआगे बढ़ने का कोई योग नहीं

    12.4K reads
  5. असफलता के मौन क्षणों में, पथ पर हाथ मलेंगे - कृष्ण मुरारी पहारिया

    असफलता के मौन क्षणों में, पथ पर हाथ मलेंगेहम अपने टूटे पैरों से सारी उम्र चलेंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like