खींच लाता है समय उस मोड़ पर इंसान को - कृष्ण कुमार ‘नाज़

कृष्ण कुमार ‘नाज़कृष्ण कुमार ‘नाज़10 Sept 1961

4 min read · 12.4K reads

खींच लाता है समय उस मोड़ पर इंसान को
दाँव पर यूँ ही नहीं रखता कोई ईमान को
 
हमने कब मायूस लौटाया किसी मेह्मान को
अपनी कश्ती अपने हाथों सौंप दी तूफ़ान को
 
जिसकी ख़ातिर आदमी कर लेता है ख़ुद को फ़ना
कितना मुश्किल है बचा पाना उसी पहचान को
 
फिर न रख पाएगा वो महफ़ूज़ क़दमों के निशाँ
साथ जब मिल जाएगा आँधी का रेगिस्तान को
 
ऐ मेरे अश्को! मुझे इक बार कह दो शुक्रिया
मार दी ठोकर तुम्हारे वास्ते मुस्कान को
 
ज़िंदगी तो ज़िंदगी है, ज़िंदगी की क्या बिसात
जो नज़रअंदाज़ कर दे मौत के फ़रमान को
 
जान ले लेगी किसी दिन बंद कमरे की घुटन
खोल दो खिड़की को, दरवाज़े को, रोशनदान को
 
तन-बदन ही क्या, सुलग उठता है मेरा रोम-रोम
ठेस लगती है किसी अपने से जब सम्मान को
कृष्ण कुमार ‘नाज़
About the poet

कृष्ण कुमार ‘नाज़

View profile & all 18 Poems / Stories

More from कृष्ण कुमार ‘नाज़

  1. वफ़ा भी, प्यार भी, नफरत भी, बदगुमानी भी - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    वफ़ा भी, प्यार भी, नफरत भी, बदगुमानी भीहै सबकी तह में हक़ीक़त भी और कहानी भी

    12.3K reads
  2. जो ख़ुद उदास हो, वो क्या ख़ुशी लुटाएगा - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    जो ख़ुद उदास हो, वो क्या ख़ुशी लुटाएगाबुझे दिये से दिया किस तरह जलाएगा

    12.4K reads
  3. इक मुक़द्दर है कि अपना क़ौल बिसराता नहीं - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    इक मुक़द्दर है कि अपना क़ौल बिसराता नहींऔर इक तू है कि वादे पर कभी आता नहीं

    12.4K reads
  4. बाद तुम्हारे सब अपनों के मनमाने व्यवहार हुए - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    बाद तुम्हारे सब अपनों के मनमाने व्यवहार हुएमुस्कानें ही क्या, आँसू भी सालाना त्योहार हुए

    12.4K reads
  5. जीत किसके लिए, हार किसके लिए - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    जीत किसके लिए, हार किसके लिएज़िंदगीभर ये तकरार किसके लिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like