फिर लौट आया प्यार का मौसम - किशोर कुमार खोरेन्द्र

किशोर कुमार खोरेन्द्रकिशोर कुमार खोरेन्द्र7 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

अनुराग से भरी होगी शिकायत
दूर क्यों मुझसे रहते हो
जब नजदीक हैं हम
फिर लौट आया प्यार का मौसम

रजनीगन्धा सी महकेगी रात
जब मुझे आयेगी उसकी याद
चाँदनी को बुलाकर वह पूछेगी
सचमुच करते हैं क्या वे मेरा इंतज़ार
जान कर सच
तब बढ़ जायेगी उसके ह्रदय की धड़कन
फिर लौट आया प्यार का मौसम

एक धुन गूँजती रहेगी
मन की अकुलाहट बाँसुरी सी बजती रहेगी
बार-बार दुहराएंगे .........
सात जन्मों तक न अब बिछड़ेंगे हम
फिर लौट आया प्यार का मौसम
किशोर कुमार खोरेन्द्र
About the poet

किशोर कुमार खोरेन्द्र

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like