एक नन्ही चिड़िया - किशोर कुमार खोरेन्द्र

किशोर कुमार खोरेन्द्रकिशोर कुमार खोरेन्द्र7 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

यह कैसा है महावृत्त
जो है अपरिमित

जिसमें व्यास है न त्रिज्या

उसे छूना जितना चाहूँ
उसकी परिधि भी लगती है
तब क्षितिज सी मिथ्या

बिना केंद्र बिंदु के
किस प्रकार से -
खींची है किसने यह
बिना आकार की यह गोलमाल दुनिया

न ओर का पता, न छोर का
फिर भी -
आकाश को भी
अपने परों से ..नाप रही है

हर मन के घोंसलों से ......उड़कर
एक नन्ही चिड़िया
किशोर कुमार खोरेन्द्र
About the poet

किशोर कुमार खोरेन्द्र

View profile & all 4 Poems / Stories