सह-अस्तित्त्व - किरण मिश्रा

Kiran Mishraकिरण मिश्रा12 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads

मेरी प्रकृति और तुम्हारी प्रकृति से
हमारा सह-अस्तित्व बना है ।
तुमने मेरे अन्दर प्रेम के बीज बोए है
और मैने प्रेम पूर्ण उत्पादन किया है ।

तुम्हे दी है प्रसन्नता की फ़सल
तुम्हारा प्रेम मेरी रचना मे हमेशा प्रवाहमान रहा है
कभी वृक्ष, वन, सागर,
कभी परबत, हवा, बादल मे

बस इतना करना
अपने अन्तर्मन के सत्य से
मेरे मन को बाँध कर
बदल देना मेरे भौतिक मन को
प्राकृतिक मन मे ।
Kiran Mishra
About the poet

Kiran Mishra किरण मिश्रा

किरण मिश्रा एक समकालीन महिला साहित्यकार एवं कवियित्री हैं। Kiran Mishra is a contemporary female litterateur and poet.

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like