ज़िन्दगी भी तो ऐसे ही - किरण मल्होत्रा

Kiran Malotraकिरण मल्होत्रा3 Jul 1981

3 min read · 12.4K reads

अच्छा लगता है
कभी कभी यूँ ही
गाड़ी में से
पीछे छूट रहे
पेड़ो को देखना
हरे-भरे खेतों का
नजरों से फिसलना
और अपलक
आकाश को निहारना
ज़िन्दगी भी
ऐसे ही
सब कुछ
पीछे छोड़ती हुई
अपनी ही
धुन में खोई
बढ़ती चली जाती है
जिसमें कितने शख़्स
पेड़ो की तरह
पीछे छूट गए
कितने हसीन लम्हें
आँखों से फिसल गए
कितने ख़यालों के बादल
जाने कहाँ उड़ गए
लेकिन आकाश ने
सदा मेरा
साथ निभाया
अंधेरे में
उजाले में
एक दोस्त की तरह
अपना हाथ बढ़ाया
कितना अपना पन
यूँ ही
मुझ पर जतलाया
Kiran Malotra
About the poet

Kiran Malotra किरण मल्होत्रा

किरण मल्होत्रा हिंदी कवयित्री हैं। Kiran Malhotra is a Hindi poet.

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनीनमकजिसने कभी तोड़ डाला थाएक सम्राट का उपनिवेश;— ब्रजनाथ रथख़ुशी की बात हैदुख की बात है कि एक दोस्त ग़ुस्सा हुआख़ुशी की बात है अभी बाक़ी दोस्त मुझसे ख़ुश हैं— ब्रज श्रीवात्सवघावलंबे समय से बिस्तर पर हूँघाव भरने का नाम ही नहीं ले रहा है— हरि मृदुल