जीवन के अर्थ - किरण मल्होत्रा

Kiran Malotraकिरण मल्होत्रा3 Jul 1981

2 min read · 12.4K reads

तुमने जो कहा
वो
मैं समझी नही
मैने
जो समझा
वो
तुमने कहा नही

इस
कहने-सुनने में
कितने दिन
निकल गए
और
फिर समझने में
शायद
पूरी जिन्दगी
निकल जाए

लेकिन
फिर भी
अगर तुम
मेरी समझ को
समझ सको
किसी दिन
ज़िन्दगी को
शायद
अर्थ मिल जाए
उस दिन
Kiran Malotra
About the poet

Kiran Malotra किरण मल्होत्रा

किरण मल्होत्रा हिंदी कवयित्री हैं। Kiran Malhotra is a Hindi poet.

View profile & all 22 Poems / Stories