जीते जी बस वो बुत रहा हमराह

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीरख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

1 min read · 12.4K reads

जीते जी बस वो बुत रहा हमराह

अब तो बंदे के है ख़ुदा हमराह

दिल दिया उस को पर ये डरता हूँ

दुश्मन इक दोस्त के किया हमराह

नहीं यारान-ए-रफ़्तगाँ का निशाँ

ले गए क्या ये नक़्श-ए-पा हमराह

इस में क्या आप की है रुस्वाई

रहे गर मुझ सा पारसा हमराह

तुझे देखा जिधर निगाह गई

था तसव्वुर ज़ि-बस तिरा हमराह

रंज-ए-तंहाई-ए-लहद न रहा

यार के ग़म को ले लिया हमराह

शब को जाते हो साथ लो मशअ'ल

कहिए तो हो ये दिल-जला हमराह

हुए बा'द अपने बेवफ़ा उश्शाक़

ले गए याँ से हम-वफ़ा हमराह

तेरी रफ़्तार का मैं कुश्ता हूँ

क़ब्र तक आइयो ज़रा हमराह

ये दिल-ए-बद-गुमाँ न देख सके

अगर उस बुत के हो ख़ुदा हमराह

ता सलामत तू आए ऐ क़ासिद

ठहर इतना करूँ दुआ हमराह

उस ने तन्हा मुझे न जाने दिया

ग़म-ए-फ़ुर्क़त को कर दिया हमराह

ना-तवाँ है बहुत ग़ुबार मिरा

तू ज़रा रहियो ऐ सबा हमराह

रही याँ गर्दिश और जामा-दरी

काश लाते न दस्त-ओ-पा हमराह

गालियाँ जैसे दीं हैं दिल ले कर

जाएगा ये दिया लिया हमराह

जा न तन्हा तू ऐ शह-ए-ख़ूबाँ

हो 'वज़ीर'-ए-बरहना-पा हमराह

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर
About the poet

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

उपनाम : 'ज़ीर' मूल नाम : ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 11 Aug 1854 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश वज़ीर, ख़्वाजा मोहम्मद वज़ीर(1795-1854)लखनवी उर्दू शाइ’री के नुमायाँ हस्ताक्षर। सूफ़ी घराने से संबंध। ‘नासिख़’ की शार्गिदी के कारण लखनवी शाइ’री के ख़ास…

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

  1. ख़ुदा-नुमा है बुत-ए-संग-ए-आस्ताना-ए-इश्क़

    ख़ुदा-नुमा है बुत-ए-संग-ए-आस्ताना-ए-इश्क़चलूँगा पा-ए-निगह बन के सू-ए-ख़ाना-ए-इश्क़

    12.4K reads
  2. आशिक़-ए-ज़ुल्फ़-ओ-रुख़-ए-दिलदार आँखें हो गईं

    आशिक़-ए-ज़ुल्फ़-ओ-रुख़-ए-दिलदार आँखें हो गईंमुब्तला-ए-काफ़िर-ओ-दींदार आँखें हो गईं

    12.4K reads
  3. चले बुत-ख़ाने को ख़ुदा-हाफ़िज़

    चले बुत-ख़ाने को ख़ुदा-हाफ़िज़तुम भी ज़ाहिद कहो ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  4. वस्ल में रफ़्तार-ए-मा'शूक़ाना दिखलाती है नींद

    वस्ल में रफ़्तार-ए-मा'शूक़ाना दिखलाती है नींदआज किन अटखेलियों से आँखों में आती है नींद

    12.4K reads
  5. छानता है ख़ाक क्या तू घर बनाने के लिए

    छानता है ख़ाक क्या तू घर बनाने के लिएफ़िक्र रहने की न कर आया है जाने के लिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like