उन ने किया था याद मुझे भूल कर कहीं

ख़्वाजा मीर दर्दख़्वाजा मीर दर्द

1 min read · 12.4K reads

उन ने किया था याद मुझे भूल कर कहीं

पाता नहीं हूँ तब से मैं अपनी ख़बर कहीं

आ जाए ऐसे जीने से अपना तो जी ब-तंग

जीता रहेगा कब तलक ऐ ख़िज़्र मर कहीं

फिरती रही तड़पती ही आलम में जा-ब-जा

देखा न मेरी आह ने रू-ए-असर कहीं

मुद्दत तलक जहान में हँसते फिरा किए

जी में है ख़ूब रोइए अब बैठ कर कहीं

यूँ तो नज़र पड़े हैं दिल-अफ़गार और भी

दिल रीश कोई आप सा देखा न पर कहीं

ज़ालिम जफ़ा जो चाहे सो कर मुझ पे तू वले

पछतावे फिर तो आप ही ऐसा न कर कहीं

फिरते तो हो बनाए सज अपनी जिधर तिधर

लग जावे देखियो न कसू की नज़र कहीं

पूछा मैं दर्द से कि बता तू सही मुझे

ऐ ख़ानुमाँ-ख़राब है तेरे भी घर कहीं

कहने लगा मकान-ए-मुअ'य्यन फ़क़ीर को

लाज़िम है क्या कि एक ही जागह हो हर कहीं

दरवेश हर कुजा कि शब आमद सरा-ए-ऊस्त

तू ने सुना नहीं है ये मिस्रा मगर कहीं

ख़्वाजा मीर दर्द
About the poet

ख़्वाजा मीर दर्द

View profile & all 40 Poems / Stories

More from ख़्वाजा मीर दर्द

  1. तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चले - ख़्वाजा मीर दर्द

    तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चलेकिसलिए आये थे हम क्या कर चले

    12.4K reads
  2. कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी का - ख़्वाजा मीर दर्द

    कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी काभिड़ा दे मुँह से मुँह साक़ी हमारा और गुलाबी का

    12.4K reads
  3. क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न था - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  4. दुनिया में कौन-कौन न यक बार हो गया - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  5. रौँदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क़ याँ मुझे - ख़्वाजा मीर दर्द

    रौंदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क याँ मुझेअय उम्र-रफ़्ता छोड़ गयी तू कहाँ मुझे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like