सीना-ओ-दिल हसरतों से छा गया

ख़्वाजा मीर दर्दख़्वाजा मीर दर्द

1 min read · 12.4K reads

सीना-ओ-दिल हसरतों से छा गया

बस हुजूम-ए-यास जी घबरा गया

तुझ से कुछ देखा न हम ने जुज़ जफ़ा

पर वो क्या कुछ है कि जी को भा गया

खुल नहीं सकती हैं अब आँखें मिरी

जी में ये किस का तसव्वुर आ गया

मैं तो कुछ ज़ाहिर न की थी जी की बात

पर मिरी नज़रों के ढब से पा गया

पी गई कितनों का लोहू तेरी याद

ग़म तिरा कितने कलेजे खा गया

मिट गई थी उस के जी से तो झिचक

'दर्द' कुछ कुछ बक के तू चौंका गया

ख़्वाजा मीर दर्द
About the poet

ख़्वाजा मीर दर्द

View profile & all 40 Poems / Stories

More from ख़्वाजा मीर दर्द

  1. तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चले - ख़्वाजा मीर दर्द

    तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चलेकिसलिए आये थे हम क्या कर चले

    12.4K reads
  2. कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी का - ख़्वाजा मीर दर्द

    कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी काभिड़ा दे मुँह से मुँह साक़ी हमारा और गुलाबी का

    12.4K reads
  3. क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न था - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  4. दुनिया में कौन-कौन न यक बार हो गया - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  5. रौँदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क़ याँ मुझे - ख़्वाजा मीर दर्द

    रौंदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क याँ मुझेअय उम्र-रफ़्ता छोड़ गयी तू कहाँ मुझे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like