मुझे दर से अपने तू टाले है ये बता मुझे तू कहाँ नहीं

ख़्वाजा मीर दर्दख़्वाजा मीर दर्द

1 min read · 12.4K reads

मुझे दर से अपने तू टाले है ये बता मुझे तू कहाँ नहीं

कोई और भी है तिरे सिवा तू अगर नहीं तू जहाँ नहीं

पड़ी जिस तरफ़ को निगाह याँ नज़र आ गया है ख़ुदा ही वाँ

ये हैं गो कि आँखों की पुतलियाँ मिरे दिल में जाए बुताँ नहीं

मिरे दिल के शीशे को बेवफ़ा तू ने टुकड़े टुकड़े ही कर दिया

मिरे पास तो वही एक था याँ दुकान-ए-शीशा-गराँ नहीं

मुझे रात सारी ही तेरे हाँ कटे क्यूँ के रोते न शम्अ' साँ

कि हो सके है कुछ अब बयाँ न ये बात है कि ज़बाँ नहीं

कोई समझे क्यूँ के ये मुद्दआ' कि पहेली सा है ये माजरा

कहा मैं तुझे नहीं चाह क्या लगा कहने मुझ से कि हाँ नहीं

न मिला हमें कोई नुक्ता-दाँ ये बिपत सुना दें भला कहाँ

न हुआ सभों पे वही अयाँ जो कसू से याँ तो निहाँ नहीं

तुझे दर्द क्यूँ कि सुनाऊँ मैं न ख़ुदा किसी को दिखाए ये

जो कुछ अपने जी पे गुज़रती है कहूँ क्या कि उस का बयाँ नहीं

ख़्वाजा मीर दर्द
About the poet

ख़्वाजा मीर दर्द

View profile & all 40 Poems / Stories

More from ख़्वाजा मीर दर्द

  1. तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चले - ख़्वाजा मीर दर्द

    तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चलेकिसलिए आये थे हम क्या कर चले

    12.4K reads
  2. कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी का - ख़्वाजा मीर दर्द

    कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी काभिड़ा दे मुँह से मुँह साक़ी हमारा और गुलाबी का

    12.4K reads
  3. क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न था - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  4. दुनिया में कौन-कौन न यक बार हो गया - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  5. रौँदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क़ याँ मुझे - ख़्वाजा मीर दर्द

    रौंदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क याँ मुझेअय उम्र-रफ़्ता छोड़ गयी तू कहाँ मुझे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like