मिरा जी है जब तक तिरी जुस्तुजू है

ख़्वाजा मीर दर्दख़्वाजा मीर दर्द

1 min read · 12.4K reads

मिरा जी है जब तक तिरी जुस्तुजू है

ज़बाँ जब तलक है यही गुफ़्तुगू है

ख़ुदा जाने क्या होगा अंजाम इस का

मैं बे-सब्र इतना हूँ वो तुंद-ख़ू है

तमन्ना तिरी है अगर है तमन्ना

तिरी आरज़ू है अगर आरज़ू है

किया सैर सब हम ने गुलज़ार-ए-दुनिया

गुल-ए-दोस्ती में अजब रंग-ओ-बू है

ग़नीमत है ये दीद व दीद-ए-याराँ

जहाँ आँख मुँद गई न मैं हूँ न तू है

नज़र मेरे दिल की पड़ी 'दर्द' किस पर

जिधर देखता हूँ वही रू-ब-रू है

ख़्वाजा मीर दर्द
About the poet

ख़्वाजा मीर दर्द

View profile & all 40 Poems / Stories

More from ख़्वाजा मीर दर्द

  1. तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चले - ख़्वाजा मीर दर्द

    तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चलेकिसलिए आये थे हम क्या कर चले

    12.4K reads
  2. कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी का - ख़्वाजा मीर दर्द

    कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी काभिड़ा दे मुँह से मुँह साक़ी हमारा और गुलाबी का

    12.4K reads
  3. क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न था - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  4. दुनिया में कौन-कौन न यक बार हो गया - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  5. रौँदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क़ याँ मुझे - ख़्वाजा मीर दर्द

    रौंदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क याँ मुझेअय उम्र-रफ़्ता छोड़ गयी तू कहाँ मुझे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like