मदरसा या दैर था या काबा या बुत-ख़ाना था

ख़्वाजा मीर दर्दख़्वाजा मीर दर्द

1 min read · 12.4K reads

मदरसा या दैर था या काबा या बुत-ख़ाना था

हम सभी मेहमान थे वाँ तू ही साहब-ख़ाना था

वाए नादानी कि वक़्त-ए-मर्ग ये साबित हुआ

ख़्वाब था जो कुछ कि देखा जो सुना अफ़्साना था

हैफ़! कहते हैं हुआ गुलज़ार ताराज-ए-ख़िज़ाँ

आश्ना अपना भी वाँ इक सब्ज़ा-ए-बेगाना था

हो गया मेहमाँ-सरा-ए-कसरत-ए-मौहूम आह!

वो दिल-ए-ख़ाली कि तेरा ख़ास ख़ल्वत-ख़ाना था

भूल जा ख़ुश रह अबस वे साबिक़े मत याद कर

'दर्द'! ये मज़कूर क्या है आश्ना था या न था

ख़्वाजा मीर दर्द
About the poet

ख़्वाजा मीर दर्द

View profile & all 40 Poems / Stories

More from ख़्वाजा मीर दर्द

  1. तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चले - ख़्वाजा मीर दर्द

    तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चलेकिसलिए आये थे हम क्या कर चले

    12.4K reads
  2. कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी का - ख़्वाजा मीर दर्द

    कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी काभिड़ा दे मुँह से मुँह साक़ी हमारा और गुलाबी का

    12.4K reads
  3. क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न था - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  4. दुनिया में कौन-कौन न यक बार हो गया - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  5. रौँदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क़ याँ मुझे - ख़्वाजा मीर दर्द

    रौंदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क याँ मुझेअय उम्र-रफ़्ता छोड़ गयी तू कहाँ मुझे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like