जग में कोई न टुक हँसा होगा

ख़्वाजा मीर दर्दख़्वाजा मीर दर्द

1 min read · 12.4K reads

जग में कोई न टुक हँसा होगा

कि न हँसते में रो दिया होगा

उन ने क़स्दन भी मेरे नाले को

न सुना होगा गर सुना होगा

देखिए अब के ग़म से जी मेरा

न बचेगा बचेगा क्या होगा

दिल ज़माने के हाथ से सालिम

कोई होगा जो रह गया होगा

हाल मुझ ग़म-ज़दा का जिस तिस ने

जब सुना होगा रो दिया होगा

दिल के फिर ज़ख़्म ताज़ा होते हैं

कहीं ग़ुंचा कोई खिला होगा

यक-ब-यक नाम ले उठा मेरा

जी में क्या उस के आ गया होगा

मेरे नालों पे कोई दुनिया में

बिन किए आह कम रहा होगा

लेकिन उस को असर ख़ुदा जाने

न हुआ होगा या हुआ होगा

क़त्ल से मेरे वो जो बाज़ रहा

किसी बद-ख़्वाह ने कहा होगा

दिल भी ऐ 'दर्द' क़तरा-ए-ख़ूँ था

आँसुओं में कहीं गिरा होगा

ख़्वाजा मीर दर्द
About the poet

ख़्वाजा मीर दर्द

View profile & all 40 Poems / Stories

More from ख़्वाजा मीर दर्द

  1. तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चले - ख़्वाजा मीर दर्द

    तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चलेकिसलिए आये थे हम क्या कर चले

    12.4K reads
  2. कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी का - ख़्वाजा मीर दर्द

    कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी काभिड़ा दे मुँह से मुँह साक़ी हमारा और गुलाबी का

    12.4K reads
  3. क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न था - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  4. दुनिया में कौन-कौन न यक बार हो गया - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  5. रौँदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क़ याँ मुझे - ख़्वाजा मीर दर्द

    रौंदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क याँ मुझेअय उम्र-रफ़्ता छोड़ गयी तू कहाँ मुझे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like