हम ने किस रात नाला सर न किया

ख़्वाजा मीर दर्दख़्वाजा मीर दर्द

1 min read · 12.4K reads

हम ने किस रात नाला सर न किया

पर उसे आह कुछ असर न किया

सब के हाँ तुम हुए करम-फ़रमा

इस तरफ़ को कभू गुज़र न किया

क्यूँ भवें तानते हो बंदा-नवाज़

सीना किस वक़्त मैं सिपर न किया

कितने बंदों को जान से खोया

कुछ ख़ुदा का भी तू ने डर न किया

देखने को रहे तरसते हम

न किया रहम तू ने पर न किया

आप से हम गुज़र गए कब के

क्या है ज़ाहिर में गो सफ़र न किया

कौन सा दिल है वो कि जिस में आह

ख़ाना-आबाद तू ने घर न किया

तुझ से ज़ालिम के सामने आया

जान का मैं ने कुछ ख़तर न किया

सब के जौहर नज़र में आए 'दर्द'

बे-हुनर तू ने कुछ हुनर न किया

ख़्वाजा मीर दर्द
About the poet

ख़्वाजा मीर दर्द

View profile & all 40 Poems / Stories

More from ख़्वाजा मीर दर्द

  1. तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चले - ख़्वाजा मीर दर्द

    तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चलेकिसलिए आये थे हम क्या कर चले

    12.4K reads
  2. कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी का - ख़्वाजा मीर दर्द

    कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी काभिड़ा दे मुँह से मुँह साक़ी हमारा और गुलाबी का

    12.4K reads
  3. क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न था - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  4. दुनिया में कौन-कौन न यक बार हो गया - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  5. रौँदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क़ याँ मुझे - ख़्वाजा मीर दर्द

    रौंदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क याँ मुझेअय उम्र-रफ़्ता छोड़ गयी तू कहाँ मुझे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like