चमन में सुब्ह ये कहती थी हो कर चश्म-ए-तर शबनम

ख़्वाजा मीर दर्दख़्वाजा मीर दर्द

1 min read · 12.4K reads

चमन में सुब्ह ये कहती थी हो कर चश्म-ए-तर शबनम

बहार-ए-बाग़ गो यूँ ही रही लेकिन किधर शबनम

अरक़ की बूँद उस की ज़ुल्फ़ से रुख़्सार पर टपकी

तअज्जुब की है जागह ये पड़ी ख़ुर्शीद पर शबनम

हमें तो बाग़ तुझ बिन ख़ाना-ए-मातम नज़र आया

इधर गुल फाड़ते थे जैब रोती थी उधर शबनम

करे है कुछ से कुछ तासीर-ए-सोहबत साफ़ तबओं की

हुई आतिश से गुल की बैठते रश्क-ए-शरर शबनम

भला टुक सुब्ह होने दो इसे भी देख लेवेंगे

किसी आशिक़ के रोने से नहीं रखती ख़बर शबनम

नहीं अस्बाब कुछ लाज़िम सुबुकसारों के उठने को

गई उड़ देखते अपने बग़ैर-अज़-बाल-ओ-पर शबनम

न पाया जो गया इस बाग़ से हरगिज़ सुराग़ उस का

न पल्टी फिर सबा ईधर न फिर आई नज़र शबनम

न समझा 'दर्द' हम ने भेद याँ की शादी ओ ग़म का

सहर ख़ंदाँ है क्यूँ रोती है किस को याद कर शबनम

ख़्वाजा मीर दर्द
About the poet

ख़्वाजा मीर दर्द

View profile & all 40 Poems / Stories

More from ख़्वाजा मीर दर्द

  1. तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चले - ख़्वाजा मीर दर्द

    तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चलेकिसलिए आये थे हम क्या कर चले

    12.4K reads
  2. कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी का - ख़्वाजा मीर दर्द

    कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी काभिड़ा दे मुँह से मुँह साक़ी हमारा और गुलाबी का

    12.4K reads
  3. क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न था - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  4. दुनिया में कौन-कौन न यक बार हो गया - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  5. रौँदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क़ याँ मुझे - ख़्वाजा मीर दर्द

    रौंदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क याँ मुझेअय उम्र-रफ़्ता छोड़ गयी तू कहाँ मुझे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like