तोहमत-ए-चंद अपने ज़िम्मे धर चले

ख़्वाजा मीर दर्दख़्वाजा मीर दर्द

1 min read · 12.4K reads

तोहमत-ए-चंद अपने ज़िम्मे धर चले

जिस लिए आए थे सो हम कर चले

ज़िंदगी है या कोई तूफ़ान है

हम तो इस जीने के हाथों मर चले

क्या हमें काम इन गुलों से ऐ सबा

एक दम आए इधर ऊधर चले

दोस्तो देखा तमाशा याँ का सब

तुम रहो ख़ुश हम तो अपने घर चले

आह बस मत जी जला तब जानिए

जब कोई अफ़्सूँ तिरा उस पर चले

एक मैं दिल-रेश हूँ वैसा ही दोस्त

ज़ख़्म कितनों के सुना है भर चले

शम्अ के मानिंद हम इस बज़्म में

चश्म-तर आए थे दामन-ए-तर चले

ढूँढते हैं आप से उस को परे

शैख़ साहब छोड़ घर बाहर चले

हम न जाने पाए बाहर आप से

वो ही आड़े आ गया जीधर चले

हम जहाँ में आए थे तन्हा वले

साथ अपने अब उसे ले कर चले

जूँ शरर ऐ हस्ती-ए-बे-बूद याँ

बारे हम भी अपनी बारी भर चले

साक़िया याँ लग रहा है चल-चलाव

जब तलक बस चल सके साग़र चले

'दर्द' कुछ मालूम है ये लोग सब

किस तरफ़ से आए थे कीधर चले

ख़्वाजा मीर दर्द
About the poet

ख़्वाजा मीर दर्द

View profile & all 40 Poems / Stories

More from ख़्वाजा मीर दर्द

  1. तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चले - ख़्वाजा मीर दर्द

    तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चलेकिसलिए आये थे हम क्या कर चले

    12.4K reads
  2. कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी का - ख़्वाजा मीर दर्द

    कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी काभिड़ा दे मुँह से मुँह साक़ी हमारा और गुलाबी का

    12.4K reads
  3. क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न था - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  4. दुनिया में कौन-कौन न यक बार हो गया - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  5. रौँदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क़ याँ मुझे - ख़्वाजा मीर दर्द

    रौंदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क याँ मुझेअय उम्र-रफ़्ता छोड़ गयी तू कहाँ मुझे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like