क़त्ल-ए-आशिक़ किसी मा'शूक़ से कुछ दूर न था

ख़्वाजा मीर दर्दख़्वाजा मीर दर्द

1 min read · 12.4K reads

क़त्ल-ए-आशिक़ किसी मा'शूक़ से कुछ दूर न था

पर तिरे अहद से आगे तो ये दस्तूर न था

रात मज्लिस में तिरे हुस्न के शो'ले के हुज़ूर

शम्अ के मुँह पे जो देखा तो कहीं नूर न था

ज़िक्र मेरा ही वो करता था सरीहन लेकिन

मैं ने पूछा तो कहा ख़ैर ये मज़कूर न था

बावजूदे कि पर-ओ-बाल न थे आदम के

वहाँ पहुँचा कि फ़रिश्ते का भी मक़्दूर न था

परवरिश ग़म की तिरे याँ तईं तो की देखा

कोई भी दाग़ था सीने में कि नासूर न था

मोहतसिब आज तो मय-ख़ाने में तेरे हाथों

दिल न था कोई कि शीशे की तरह चूर न था

'दर्द' के मिलने से ऐ यार बुरा क्यूँ माना

उस को कुछ और सिवा दीद के मंज़ूर न था

ख़्वाजा मीर दर्द
About the poet

ख़्वाजा मीर दर्द

View profile & all 40 Poems / Stories

More from ख़्वाजा मीर दर्द

  1. तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चले - ख़्वाजा मीर दर्द

    तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चलेकिसलिए आये थे हम क्या कर चले

    12.4K reads
  2. कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी का - ख़्वाजा मीर दर्द

    कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी काभिड़ा दे मुँह से मुँह साक़ी हमारा और गुलाबी का

    12.4K reads
  3. क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न था - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  4. दुनिया में कौन-कौन न यक बार हो गया - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  5. रौँदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क़ याँ मुझे - ख़्वाजा मीर दर्द

    रौंदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क याँ मुझेअय उम्र-रफ़्ता छोड़ गयी तू कहाँ मुझे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like