हम तुझ से किस हवस की फ़लक जुस्तुजू करें

ख़्वाजा मीर दर्दख़्वाजा मीर दर्द

1 min read · 12.4K reads

हम तुझ से किस हवस की फ़लक जुस्तुजू करें

दिल ही नहीं रहा है कि कुछ आरज़ू करें

मिट जाएँ एक आन में कसरत-नुमाइयाँ

हम आइने के सामने जब आ के हू करें

तर-दामनी पे शैख़ हमारी न जाइयो

दामन निचोड़ दें तो फ़रिश्ते वुज़ू करें

सर-ता-क़दम ज़बान हैं जूँ शम्अ गो कि हम

पर ये कहाँ मजाल जो कुछ गुफ़्तुगू करें

हर-चंद आइना हूँ पर इतना हूँ ना-क़ुबूल

मुँह फेर ले वो जिस के मुझे रू-ब-रू करें

ने गुल को है सबात न हम को है ए'तिबार

किस बात पर चमन हवस-ए-रंग-ओ-बू करें

है अपनी ये सलाह कि सब ज़ाहिदान-ए-शहर

ऐ 'दर्द' आ के बैअ'त-ए-दस्त-ए-सुबू करें

ख़्वाजा मीर दर्द
About the poet

ख़्वाजा मीर दर्द

View profile & all 40 Poems / Stories

More from ख़्वाजा मीर दर्द

  1. तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चले - ख़्वाजा मीर दर्द

    तुहमतें चन्द अपने ज़िम्मे धर चलेकिसलिए आये थे हम क्या कर चले

    12.4K reads
  2. कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी का - ख़्वाजा मीर दर्द

    कभी ख़ुश भी किया है दिल किसी रिन्दे-शराबी काभिड़ा दे मुँह से मुँह साक़ी हमारा और गुलाबी का

    12.4K reads
  3. क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न था - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  4. दुनिया में कौन-कौन न यक बार हो गया - ख़्वाजा मीर दर्द

    क़त्ले-आशिक़ किसी माशूक़ से कुछ दूर न थापर तेरे अहद के आगे तो ये दस्तूर न था

    12.4K reads
  5. रौँदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क़ याँ मुझे - ख़्वाजा मीर दर्द

    रौंदे है नक़्शे-पा की तरह ख़ल्क याँ मुझेअय उम्र-रफ़्ता छोड़ गयी तू कहाँ मुझे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like