सदा-ए-दिल न कहीं धड़कनों में गुम हो जाए - ख़ुशबीर सिंह शाद

ख़ुशबीर सिंह शादख़ुशबीर सिंह शाद4 Sept 1954

4 min read · 12.4K reads

सदा-ए-दिल न कहीं धड़कनों में गुम हो जाए
ये क़ाफिला न कहीं रास्तों में गुम हो जाए

ये दिल का दर्द जो आँखों में आ गया है मेरी
मैं चाहता था मेरे क़हक़हों में गुम हो जाए

तुझे ख़बर भी है ये बे-हिसों की बस्ती है
तेरी सदा न कहीं पत्थरों में गुम हो जाए

मैं ख़ुद को ढूँढने निकला तो खो गया जैसे
निकल के घर से कोई रास्तों में गुम हो जाए

न जाने आज है तारों को क्यूँ ये अँदेशा
ये रात भी न कहीं जुगनुओं में गुम हो जाए

मैं बारहा तेरी यादों में इस तरह खोया
के जैसे कोई नदी जंगलों में गुम हो जाए

चमन से क्यूँ न शिकायत हो ‘शाद’ रंगों को
हर एक फूल अगर ख़ुशबुओं में गुम हो जाए
ख़ुशबीर सिंह शाद
About the poet

ख़ुशबीर सिंह शाद

View profile & all 15 Poems / Stories

More from ख़ुशबीर सिंह शाद

  1. अब अँधेरों में जो हम ख़ौफ़-ज़दा बैठे हैं - ख़ुशबीर सिंह शाद

    अब अँधेरों में जो हम ख़ौफ़-ज़दा बैठे हैंक्या कहें ख़ुद ही चराग़ों को बुझा बैठे हैं

    12.4K reads
  2. बुझा के मुझ में मुझे बे-कराँ बनाता है - ख़ुशबीर सिंह शाद

    बुझा के मुझ में मुझे बे-कराँ बनाता हैवो इक अमल जो शरर को धुआँ बनाता है

    12.4K reads
  3. चश्‍म-ए-हैरत सारे मंज़र एक जैसे हो गए - ख़ुशबीर सिंह शाद

    चश्‍म-ए-हैरत सारे मंज़र एक जैसे हो गएदेख ले सहरा समंदर एक जैसे हो गए

    12.4K reads
  4. एक तो क़यामत है इस मकाँ की तन्हाई - ख़ुशबीर सिंह शाद

    एक तो क़यामत है इस मकाँ की तन्हाईउस पे मार डालेगी मुझ को जाँ की तन्हाई

    12.4K reads
  5. हवा के पर कतरना अब ज़रूरी हो गया है - ख़ुशबीर सिंह शाद

    हवा के पर कतरना अब ज़रूरी हो गया हैमेरा परवाज़ भरना अब ज़रूरी हो गया है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like