बुझा के मुझ में मुझे बे-कराँ बनाता है - ख़ुशबीर सिंह शाद

ख़ुशबीर सिंह शादख़ुशबीर सिंह शाद4 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

बुझा के मुझ में मुझे बे-कराँ बनाता है
वो इक अमल जो शरर को धुआँ बनाता है

न जाने कितनी अज़ीयत से ख़ुद गुज़रता है
ये ज़ख़्म तब कहीं जा कर निशां बनाता है

मैं वो शजर भी कहाँ जो उलझ के सूरज से
मुसाफिरों के लिए साएबाँ बनाता है

तू आसमाँ से कोई बादलों की छत ले आ
बरहना शाख़ पे क्या आशियाँ बनाता है

अजब नसीब सदफ़ का के उस के सीने में
गोहर न होना उसे राइगाँ बनाता है

फ़कत़ मैं रंग ही भरने का काम करता हूँ
ये नक़्श तो कोई दर्द-ए-निहाँ बनाता है

न सोच ‘शाद’ शिकस्ता-परों के बारे में
यही ख़याल-सफ़र को गिराँ बनाता है
ख़ुशबीर सिंह शाद
About the poet

ख़ुशबीर सिंह शाद

View profile & all 15 Poems / Stories

More from ख़ुशबीर सिंह शाद

  1. अब अँधेरों में जो हम ख़ौफ़-ज़दा बैठे हैं - ख़ुशबीर सिंह शाद

    अब अँधेरों में जो हम ख़ौफ़-ज़दा बैठे हैंक्या कहें ख़ुद ही चराग़ों को बुझा बैठे हैं

    12.4K reads
  2. चश्‍म-ए-हैरत सारे मंज़र एक जैसे हो गए - ख़ुशबीर सिंह शाद

    चश्‍म-ए-हैरत सारे मंज़र एक जैसे हो गएदेख ले सहरा समंदर एक जैसे हो गए

    12.4K reads
  3. एक तो क़यामत है इस मकाँ की तन्हाई - ख़ुशबीर सिंह शाद

    एक तो क़यामत है इस मकाँ की तन्हाईउस पे मार डालेगी मुझ को जाँ की तन्हाई

    12.4K reads
  4. हवा के पर कतरना अब ज़रूरी हो गया है - ख़ुशबीर सिंह शाद

    हवा के पर कतरना अब ज़रूरी हो गया हैमेरा परवाज़ भरना अब ज़रूरी हो गया है

    12.4K reads
  5. इस इंतिशार का कोई असर भी है के नहीं - ख़ुशबीर सिंह शाद

    इस इंतिशार का कोई असर भी है के नहींतुझे ज़वाल की अपने ख़बर भी है के नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like