एक तो क़यामत है इस मकाँ की तन्हाई - ख़ुशबीर सिंह शाद

ख़ुशबीर सिंह शादख़ुशबीर सिंह शाद4 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

एक तो क़यामत है इस मकाँ की तन्हाई
उस पे मार डालेगी मुझ को जाँ की तन्हाई

तुम ने तो सितारों को दूर ही से देखा है
तुम समझ न पाओगे आसमाँ की तन्हाई

वो उधर अकेला था हम इधर अकेले थे
रास्ते में हाइल थी दरमियाँ की तन्हाई

फिर वही चराग़ों का रफ़्ता-रफ़्ता बुझ जाना
फिर वही सुकूत-ए-शब फिर वो जाँ की तन्हाई

दश्‍त में भी कुछ दिन तक वहशतें तो होती हैं
रास आने लगती है फिर वहाँ की तन्हाई

कोई भी यकीं दिल को ‘शाद’ कर नहीं सकता
रूह में उतर जाए जब गुमाँ की तन्हाई
ख़ुशबीर सिंह शाद
About the poet

ख़ुशबीर सिंह शाद

View profile & all 15 Poems / Stories

More from ख़ुशबीर सिंह शाद

  1. अब अँधेरों में जो हम ख़ौफ़-ज़दा बैठे हैं - ख़ुशबीर सिंह शाद

    अब अँधेरों में जो हम ख़ौफ़-ज़दा बैठे हैंक्या कहें ख़ुद ही चराग़ों को बुझा बैठे हैं

    12.4K reads
  2. बुझा के मुझ में मुझे बे-कराँ बनाता है - ख़ुशबीर सिंह शाद

    बुझा के मुझ में मुझे बे-कराँ बनाता हैवो इक अमल जो शरर को धुआँ बनाता है

    12.4K reads
  3. चश्‍म-ए-हैरत सारे मंज़र एक जैसे हो गए - ख़ुशबीर सिंह शाद

    चश्‍म-ए-हैरत सारे मंज़र एक जैसे हो गएदेख ले सहरा समंदर एक जैसे हो गए

    12.4K reads
  4. हवा के पर कतरना अब ज़रूरी हो गया है - ख़ुशबीर सिंह शाद

    हवा के पर कतरना अब ज़रूरी हो गया हैमेरा परवाज़ भरना अब ज़रूरी हो गया है

    12.4K reads
  5. इस इंतिशार का कोई असर भी है के नहीं - ख़ुशबीर सिंह शाद

    इस इंतिशार का कोई असर भी है के नहींतुझे ज़वाल की अपने ख़बर भी है के नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like