रगों में ज़हर-ए-ख़ामोशी उतरने से ज़रा पहले - ख़ुशबीर सिंह शाद

ख़ुशबीर सिंह शादख़ुशबीर सिंह शाद4 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

रगों में ज़हर-ए-ख़ामोशी उतरने से ज़रा पहले
बहुत तड़पी कोई आवाज़ मरने से ज़रा पहले

ज़रा सी बात है कब याद होगी इन हवाओं को
मैं इक पैकर था ज़र्रो में बिखरने से ज़रा पहले

मैं अश्‍कों की तरह इस दर्द को भी ज़ब्त कर लेता
मुझे आगाह तो करता उभरने से ज़रा पहले

कोई सूरज से ये पूछे के क्या महसूस होता है
बुलंदी से नशेबों में उतरने से ज़रा पहले

कहीं तस्वीर रूसवा कर न दे मेरे तसव्वुर को
मुसव्विर सोच में है रंग भरने से ज़रा पहले

सुना है वक़्त कुछ ख़ुश-रंग लम्हे ले के गुज़रा है
मुझे भी ‘शाद’ कर जाता गुज़रने से ज़रा पहले
ख़ुशबीर सिंह शाद
About the poet

ख़ुशबीर सिंह शाद

View profile & all 15 Poems / Stories

More from ख़ुशबीर सिंह शाद

  1. अब अँधेरों में जो हम ख़ौफ़-ज़दा बैठे हैं - ख़ुशबीर सिंह शाद

    अब अँधेरों में जो हम ख़ौफ़-ज़दा बैठे हैंक्या कहें ख़ुद ही चराग़ों को बुझा बैठे हैं

    12.4K reads
  2. बुझा के मुझ में मुझे बे-कराँ बनाता है - ख़ुशबीर सिंह शाद

    बुझा के मुझ में मुझे बे-कराँ बनाता हैवो इक अमल जो शरर को धुआँ बनाता है

    12.4K reads
  3. चश्‍म-ए-हैरत सारे मंज़र एक जैसे हो गए - ख़ुशबीर सिंह शाद

    चश्‍म-ए-हैरत सारे मंज़र एक जैसे हो गएदेख ले सहरा समंदर एक जैसे हो गए

    12.4K reads
  4. एक तो क़यामत है इस मकाँ की तन्हाई - ख़ुशबीर सिंह शाद

    एक तो क़यामत है इस मकाँ की तन्हाईउस पे मार डालेगी मुझ को जाँ की तन्हाई

    12.4K reads
  5. हवा के पर कतरना अब ज़रूरी हो गया है - ख़ुशबीर सिंह शाद

    हवा के पर कतरना अब ज़रूरी हो गया हैमेरा परवाज़ भरना अब ज़रूरी हो गया है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like