कोई नहीं था मेरे मुक़ाबिल भी मैं ही था - ख़ुशबीर सिंह शाद

ख़ुशबीर सिंह शादख़ुशबीर सिंह शाद4 Sept 1954

4 min read · 12.4K reads

कोई नहीं था मेरे मुक़ाबिल भी मैं ही था
शायद के अपनी राह में हाइल भी मैं ही था

अपने ही गिर्द मैं ने किया उम्र भर सफर
भटकाया मुझ को जिस ने वो मंज़िल भी मैं ही था

उभरा हूँ जिन से बारहा मुझ में थे सब भँवर
डूबा जहाँ पहुँच के वो साहिल भी मैं ही था

आसाँ नहीं था साज़िशें करना मेरे खिलाफ
जब अपनी आरज़ुओं का क़ातिल भी मैं ही था

शब भर हर इक ख़याल मुख़ातिब मुझी से था
तंहाइयों में रौनक़-ए-महफिल भी मैं ही था

दुनिया से बे-नियाज़ी भी फ़ितरत मेरी ही थी
दुनिया के रंज ओ दर्द में शामिल भी मैं ही था

मुझ को समझ न पाई मेरी जिंदगी कभी
आसानियाँ मुझी से थीं मुश्‍किल भी मैं ही था

मुझ में था ख़ैर ओ शर का अजब इम्तिज़ाज ‘शाद’
मैं ख़ुद ही हक़-परस्त था बातिल भी मैं ही था
ख़ुशबीर सिंह शाद
About the poet

ख़ुशबीर सिंह शाद

View profile & all 15 Poems / Stories

More from ख़ुशबीर सिंह शाद

  1. अब अँधेरों में जो हम ख़ौफ़-ज़दा बैठे हैं - ख़ुशबीर सिंह शाद

    अब अँधेरों में जो हम ख़ौफ़-ज़दा बैठे हैंक्या कहें ख़ुद ही चराग़ों को बुझा बैठे हैं

    12.4K reads
  2. बुझा के मुझ में मुझे बे-कराँ बनाता है - ख़ुशबीर सिंह शाद

    बुझा के मुझ में मुझे बे-कराँ बनाता हैवो इक अमल जो शरर को धुआँ बनाता है

    12.4K reads
  3. चश्‍म-ए-हैरत सारे मंज़र एक जैसे हो गए - ख़ुशबीर सिंह शाद

    चश्‍म-ए-हैरत सारे मंज़र एक जैसे हो गएदेख ले सहरा समंदर एक जैसे हो गए

    12.4K reads
  4. एक तो क़यामत है इस मकाँ की तन्हाई - ख़ुशबीर सिंह शाद

    एक तो क़यामत है इस मकाँ की तन्हाईउस पे मार डालेगी मुझ को जाँ की तन्हाई

    12.4K reads
  5. हवा के पर कतरना अब ज़रूरी हो गया है - ख़ुशबीर सिंह शाद

    हवा के पर कतरना अब ज़रूरी हो गया हैमेरा परवाज़ भरना अब ज़रूरी हो गया है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like