इस इंतिशार का कोई असर भी है के नहीं - ख़ुशबीर सिंह शाद

ख़ुशबीर सिंह शादख़ुशबीर सिंह शाद4 Sept 1954

4 min read · 12.4K reads

इस इंतिशार का कोई असर भी है के नहीं
तुझे ज़वाल की अपने ख़बर भी है के नहीं

कहीं फ़रेब न देती हों मिल के कुछ मौज़ूँ
जहाँ तू डूब रहा है भँवर भी है के नहीं

यक़ीन करने से पहले पता लगा तो सही
के तेरे दिल की सदा मोतबर भी है के नहीं

ये रोज़ अपने तआकुब में दर-ब-दर फिरना
बता मसाफ़त-ए-हस्ती सफ़र भी है के नहीं

कभी तू अपने ख़जीने उछाल साहिल पर
किसी सदफ़ में ये देखें गोहर भी है के नहीं

मैं जिस की शाख़ पे छोड़ आया आशियाँ अपना
ये सोचता हूँ के अब वो शजर भी है के नहीं

हवा से ले तो लिया ढेर सूखे पत्तों का
न जाने राख में मेरी शरर भी है के नहीं

मैं जिस के चाक पर रक्खा हूँ ‘शाद’ ढलने को
मुझे तो शक है के वो कूज़ा-गर भी है के नहीं
ख़ुशबीर सिंह शाद
About the poet

ख़ुशबीर सिंह शाद

View profile & all 15 Poems / Stories

More from ख़ुशबीर सिंह शाद

  1. अब अँधेरों में जो हम ख़ौफ़-ज़दा बैठे हैं - ख़ुशबीर सिंह शाद

    अब अँधेरों में जो हम ख़ौफ़-ज़दा बैठे हैंक्या कहें ख़ुद ही चराग़ों को बुझा बैठे हैं

    12.4K reads
  2. बुझा के मुझ में मुझे बे-कराँ बनाता है - ख़ुशबीर सिंह शाद

    बुझा के मुझ में मुझे बे-कराँ बनाता हैवो इक अमल जो शरर को धुआँ बनाता है

    12.4K reads
  3. चश्‍म-ए-हैरत सारे मंज़र एक जैसे हो गए - ख़ुशबीर सिंह शाद

    चश्‍म-ए-हैरत सारे मंज़र एक जैसे हो गएदेख ले सहरा समंदर एक जैसे हो गए

    12.4K reads
  4. एक तो क़यामत है इस मकाँ की तन्हाई - ख़ुशबीर सिंह शाद

    एक तो क़यामत है इस मकाँ की तन्हाईउस पे मार डालेगी मुझ को जाँ की तन्हाई

    12.4K reads
  5. हवा के पर कतरना अब ज़रूरी हो गया है - ख़ुशबीर सिंह शाद

    हवा के पर कतरना अब ज़रूरी हो गया हैमेरा परवाज़ भरना अब ज़रूरी हो गया है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like