वफ़ा न झूम के जब तेरे गीत गाए हैं - ख़ुर्शीद अहमद जामी

ख़ुर्शीद अहमद जामीख़ुर्शीद अहमद जामी

3 min read · 12.4K reads

वफ़ा न झूम के जब तेरे गीत गाए हैं
क़दम उफ़ुक पे अँधेरों के लड़खड़ाए हैं

तेरी क़रीब पहुँच कर भी कम नहीं होते
ग़म-ए-हयात ने जो फ़ासले बढ़ाए हैं

बहुत तवील सही राह-ए-जुस्तुजू लेकिन
बहुत हसीन तेरे गेसुओं के साए हैं

तेरी निगाह मुदावा न बन सकी जिन का
तेरी तलाश में ऐसे भी ज़ख्म खाए हैं

पड़ा है अक्स जो रूख़्सार-ए-शोला-ए-मय का
तो आईने तेरी यादों के जगमगाए हैं

मुसाफ़िरान-ए-शब-ए-ग़म की राह में ‘जामी’
नए चराग़ मेर फ़िक्र ने जलाए ह
ख़ुर्शीद अहमद जामी
About the poet

ख़ुर्शीद अहमद जामी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from ख़ुर्शीद अहमद जामी

  1. ऐ इंतिज़ार-ए-सुब्ह-ए-तमन्ना ये क्या हुआ - ख़ुर्शीद अहमद जामी

    ऐ इंतिज़ार-ए-सुब्ह-ए-तमन्ना ये क्या हुआआता है अब ख़याल भी तेरा थका हुआ

    12.4K reads
  2. बे-ख़्वाब दरीचों में किसी रंग-महल के - ख़ुर्शीद अहमद जामी

    बे-ख़्वाब दरीचों में किसी रंग-महल केफ़ानूस जलाए हैं उम्मीदों ने ग़ज़ल के

    12.4K reads
  3. चमकते ख़्वाब मिलते हैं महकते प्यार मिलते हैं - ख़ुर्शीद अहमद जामी

    चमकते ख़्वाब मिलते हैं महकते प्यार मिलते हैंतुम्हारे शहर में कितने हसीं आज़ार मिलते हैं

    12.4K reads
  4. हर एक दर्द को हर्फ़-ए-ग़ज़ल बना दूँगा - ख़ुर्शीद अहमद जामी

    हर एक दर्द को हर्फ़-ए-ग़ज़ल बना दूँगाचला तो हूँ के तेरी रह-गुज़र दिखा दूँगा

    12.4K reads
  5. इक उम्र साथ साथ मेरे ज़िंदगी रही - ख़ुर्शीद अहमद जामी

    इक उम्र साथ साथ मेरे ज़िंदगी रहीलेकिन किसी बख़ील की दौलत बनी रही

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like