उस दिन से

खेमकरण ‘सोमन’खेमकरण ‘सोमन’2 Jun 1984

1 min read · 12.4K reads

जिनसे भी मुहब्बत की

सब दूर होते चले गए

जैसे उड़ती चिड़िया धीरे-धीरे

दूर हो जाती है आँखों के सामने से

जैसे कुछ समय बाद आसमान से टपकीं बूंदें

अब चहुँदिशा बची केवल नफ़रत

मैंने नफ़रत को प्यार भरी दृष्टि से देखा

और उससे ही बेपनाह मुहब्बत

शुरू कर दी!

उस दिन से

बहुत गहरी नींद आई मुझे।

खेमकरण ‘सोमन’
About the poet

खेमकरण ‘सोमन’

नई पीढ़ी के कवि-लेखक। 'नई दिल्ली दो सौ बत्तीस किलोमीटर' चर्चित कविता-संग्रह। मूल नाम : खेमकरण ‘सोमन’ जन्म : 02/06/1984 | नैनीताल, उत्तराखंड

View profile & all 34 Poems / Stories