किसी ने हिंदू देखा
किसी ने मुसलमान
किसी ने सिक्ख
किसी ने ईसाई
किसी ने यहूदी
किसी ने बौद्ध
किसी ने गोरा-काला
किसी ने देखा अमीर-ग़रीब
तो किसी ने जाति और धर्म
उनमें केवल तुम ही थे
जिसने ऐसा कुछ भी नहीं देखा
देखा तो एक इंसान और इंसानियत
फिर सबको मिलाकर बनाते चले गए
अपनी दुनिया ख़ूबसूरत
इस तरह तुमने
पाट दी दुर्गंध की सभी दूरियाँ और सारे भेद
हाँ, उनमें केवल तुम ही थे
जिसकी आँखों में नहीं था
मोतियाबिंद।








