निकलो इस तरह
जैसे निकलता है सूरज
जैसे निकलती है बंदूक से गोली
जैसे निकलता है तोप से गोला
जैसे निकलता है सिर के ऊपर से कोई रॉकेट
निकलो इस तरह
जैसे निकलती-बहती है उफनाई नदी
जैसे आँधी-तूफ़ान
जैसे निकलता है गरजता-बरसता बादल
जैसे निकलता है सुबह खेत की ओर किसान
जैसे निकलता है किसी के जॉब लिए
जॉईनिंग लेटर
निकलो इस तरह
जैसे निकलती है दिल-दिमाग़ से कोई शानदार बात
जैसे निकलती है लंबे समय बाद लंबी साँस
जैसे निकलता है ज़मीन से एक पौधा
जैसे निकलता है बीमार माँ के इलाज के लिए
एक बेरोज़गार बेटा
जैसे निकलते थे भगत सिंह और चंद्रशेखर आज़ाद
निकलो इस तरह
कि तुम्हारे निकलने का मतलब
न रहे सिर्फ़ तुम तक ही।








