बताओ
लग रहा है तुम्हें कैसा
पिताजी पूछ बैठे पिंजरे में बंद चिड़िया से
जबकि पूछना चाहिए था उनको उनसे
खुले आसमानों में उड़ते हैं जो
चिड़िया कुछ देर तक चुप रही
फिर बोली—
अपनी बेटी से पूछ लीजिए
बेटी मुरझाई हुई थी
पिता जी दौड़ पड़े
खोल दिया तुरंत पिंजरा
फिर
इधर चिड़िया उड़ी आसमान में
और उधर बेटी!








