अवधारणा

खेमकरण ‘सोमन’खेमकरण ‘सोमन’2 Jun 1984

1 min read · 12.4K reads

पहले लगा—

प्यार की महक कुछ नहीं

अब लग रहा है—

प्यार की महक बिना तो कुछ भी नहीं

इसे निकाल दिया तो क्या बचा

इस जड़-जीवन की जड़ में

मैं आभारी हूँ—

तुम्हारे एक स्पर्श ने बदल दी

मेरी दृष्टि,

मेरे प्यार की अवधारणा।

खेमकरण ‘सोमन’
About the poet

खेमकरण ‘सोमन’

नई पीढ़ी के कवि-लेखक। 'नई दिल्ली दो सौ बत्तीस किलोमीटर' चर्चित कविता-संग्रह। मूल नाम : खेमकरण ‘सोमन’ जन्म : 02/06/1984 | नैनीताल, उत्तराखंड

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like