कोई तुम जैसा था, ऐसा ही कोई चेहरा था - खलीलुर्रहमान आज़मी

खलीलुर्रहमान आज़मीखलीलुर्रहमान आज़मी8 Sept 1927 – 1 Sept 1978

4 min read · 12.4K reads

कोई तुम जैसा था, ऐसा ही कोई चेहरा था
याद आता है कि इक ख़्वाब कहीं देखा था ।

रात जब देर तलक चाँद नहीं निकला था
मेरी ही तरह से ये साया मेरा तनहा था ।

जाने क्या सोच के तुमने मेरा दिल फेर दिया
मेरे प्यारे, इसी मिट्टी में मेरा सोना था ।

वो भी कम बख़्त ज़माने की हवा ले के गई
मेरी आँखों में मेरी मय का जो इक क़तरा था ।

तू न जागा, मगर ऐ दिल, तेरे दरवाज़े पर
ऐसा लगता है कोई पिछले पहर आया था ।

तेरी दीवार का साया न खफ़ा हो मुझसे
राह चलते यूँ ही कुछ देर को आ बैठा था ।

ऐ शबे-ग़म, मुझे ख़्वाबों में सही, दिखला दे
मेरा सूरज तेरी वादी में कहीं डूबा था ।

इक मेरी आँख ही शबनम से सराबोर रही
सुब‍‌ह को वर्ना हर इक फूल का मुँह सूखा था ।
खलीलुर्रहमान आज़मी
About the poet

खलीलुर्रहमान आज़मी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from खलीलुर्रहमान आज़मी

  1. नश्शा-ए-मय के सिवा कितने नशे और भी हैं - खलीलुर्रहमान आज़मी

    नश्शा-ए-मय के सिवा कितने नशे और भी हैंकुछ बहाने मेरे जीने के लिए और भी हैं

    12.4K reads
  2. तुझसे बिछड़ के दिल की सदा कू-ब-कू गई - खलीलुर्रहमान आज़मी

    तुझसे बिछड़ के दिल की सदा कू-ब-कू गईले आज दर्द-ए-इश्क की भी आबरू गई

    12.4K reads
  3. तेरी सदा का है सदियों से इन्तेज़ार मुझे - खलीलुर्रहमान आज़मी

    तेरी सदा का है सदियों से इंतज़ार मुझेमेरे लहू के समुन्दर जरा पुकार मुझे

    12.4K reads
  4. वो रंग-ए-रूख़ वो आतिश-ए-खूँ कौन ले गया - खलीलुर्रहमान आज़मी

    वो रंग-ए-रुख़ वो आतिश-ए-ख़ूँ कौन ले गयाऐ दिल तिरा वो रक़्स-ए-जुनूँ कौन ले गया

    12.4K reads
  5. कहूँ ये कैसे के जीने का हौसला देते - खलीलुर्रहमान आज़मी

    कहूँ ये कैसे के जीने का हौसला देतेमगर ये है कि मुझे गम कोई नया देते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like