तर्ज़ जीने का सिखाती है मुझे - खलीलुर्रहमान आज़मी

खलीलुर्रहमान आज़मीखलीलुर्रहमान आज़मी8 Sept 1927 – 1 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads

तर्ज़ जीने का सिखाती है मुझे
तश्नगी ज़हर पिलाती है मुझे

रात भर रहती है किस बात की धुन
न जगाती है न सुलाती है मुझे

रूठता हूँ जो कभी दुनिया से
ज़िन्दगी आके मनाती है मुझे

आईना देखूँ तो क्यूँकर देखूँ
याद इक शख़्स की आती है मुझे

बंद करता हूँ जो आँखें क्या क्या
रोशनी सी नज़र आती है मुझे

कोई मिल जाये तो रास्ता कट जाये
अपनी परचाई डराती है मुझे

अब तो ये भूल गया किस की तलब
देस परदेस फिराती है मुझे

कैसे हो ख़त्म कहानी ग़म की
अब तो कुछ नींद सी आती है मुझे
खलीलुर्रहमान आज़मी
About the poet

खलीलुर्रहमान आज़मी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from खलीलुर्रहमान आज़मी

  1. नश्शा-ए-मय के सिवा कितने नशे और भी हैं - खलीलुर्रहमान आज़मी

    नश्शा-ए-मय के सिवा कितने नशे और भी हैंकुछ बहाने मेरे जीने के लिए और भी हैं

    12.4K reads
  2. तुझसे बिछड़ के दिल की सदा कू-ब-कू गई - खलीलुर्रहमान आज़मी

    तुझसे बिछड़ के दिल की सदा कू-ब-कू गईले आज दर्द-ए-इश्क की भी आबरू गई

    12.4K reads
  3. तेरी सदा का है सदियों से इन्तेज़ार मुझे - खलीलुर्रहमान आज़मी

    तेरी सदा का है सदियों से इंतज़ार मुझेमेरे लहू के समुन्दर जरा पुकार मुझे

    12.4K reads
  4. वो रंग-ए-रूख़ वो आतिश-ए-खूँ कौन ले गया - खलीलुर्रहमान आज़मी

    वो रंग-ए-रुख़ वो आतिश-ए-ख़ूँ कौन ले गयाऐ दिल तिरा वो रक़्स-ए-जुनूँ कौन ले गया

    12.4K reads
  5. कहूँ ये कैसे के जीने का हौसला देते - खलीलुर्रहमान आज़मी

    कहूँ ये कैसे के जीने का हौसला देतेमगर ये है कि मुझे गम कोई नया देते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like