उसमें देखा शृंगार एक - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

केदारनाथ मिश्र प्रभातकेदारनाथ मिश्र प्रभात11 Sept 1907 – 2 Sept 1984

5 min read · 12.4K reads

विनय की लय में युगों से
प्यार आंसू बन रहा है
विकल धरती की व्यथा
बन गीत अम्बर के हृदय का
दीप पलकों में सजाती
साधनामय चिर प्रणय का

विरह के आलोक में
संसार आंसू बन रहा है
प्यार आंसू बन रहा है

हे प्रलय के पवन! आओ
सांस में मेरी समाओ
पुतलियों की सेज पर
सोये अतिथि को मत जगाओ

शिशिर की श्री आरती
पतझार आंसू बन रहा है
प्यार आंसू बन रहा है
उसमें देखा शृंगार एक

आंसू जो ढुलक गया चुपके
उसमें देखा शृंगार एक
अब आग नहीं मिटती जी की

सुधि नहीं भूलती है पी की
तुम कहते सांध्य-किरण फीकी

पर उसमें भी संसार एक
आंसू जो ढुलक गया चुपके
उसमें देखा संसार एक
यह अम्बर नहीं, किसी का मन

नक्षत्र मूर्त शत आराधन
यह धरती खड़ी परीक्षा बन

ये पल छिन स्वागत-हार एक
आंसू जो ढुलक गया चुपके
उसमें देखा शृंगार एक

जिसकी गति में अविकल अर्मद
दृग खिले, खुले, हो गए बंद
वह मरण नहीं, निर्वाण-छंद

जिसकी लय में लय प्यार एक
आंसू जो ढुलक गया चुपके
उसमें देखा शृंगार एक
केदारनाथ मिश्र प्रभात
About the poet

केदारनाथ मिश्र प्रभात

View profile & all 55 Poems / Stories

More from केदारनाथ मिश्र प्रभात

  1. तप्तगृह - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  2. ज्वाला - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  3. राष्ट्र-पुरुष - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.3K reads
  4. देवता की याचना - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    इतना विस्तृत आकाश-अकेला मैं हूँतुम अपने सपनों का अधिवास मुझे दो।

    12.4K reads
  5. सुनो हुआ वह शंख-निनाद - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    सुनो हुआ वह शंख-निनाद!नभ में गहन दुरूह दुर्ग का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like