देवता की याचना - केदारनाथ मिश्र प्रभात

केदारनाथ मिश्र प्रभातकेदारनाथ मिश्र प्रभात11 Sept 1907 – 2 Sept 1984

4 min read · 12.4K reads

इतना विस्तृत आकाश-अकेला मैं हूँ
तुम अपने सपनों का अधिवास मुझे दो।
नीला-नीला विस्तार, हिलोरों में यों ही बहता हूँ
सूनी-सूनी झंकार, न जाने क्यों उदास रहता हूँ
यह अमृत चाँद का तनिक न अच्छा लगता
प्रिय! तुम अपनी रसवंती प्यास मुझे दो।
कण-कण में चारों ओर छलकती नृत्य-चपल मधुबेला
झूमे-बेसुध सौंदर्य, लगा है मधुर रूप का मेला
ऐसी घडियों का व्यंग न सह पाता हूँ
तुम अपने प्राणों का उच्छ्वास मुझे दो।
नंदन के चंदन से शीतल छंदों की क्यारी-क्यारी
सब कुछ देती, देती न मुझे मैं चाँ जो चिनगारी
रम जाऊँ मैं जिसके अक्षर-अक्षर में
वह गीली पलकों का इतिहास मुझे दो।
यह देश तुम्हारे लिए बसाया मैंने सुघर-सलोना
कोमल पत्तों के बीच जहाँ ओसों का चाँदी-सोना
उतरूँगा सुख से मैं अंकुर-अंकुर में
तृण-तरु में मिलने का विश्वास मुझे दो।

केदारनाथ मिश्र प्रभात
About the poet

केदारनाथ मिश्र प्रभात

View profile & all 55 Poems / Stories

More from केदारनाथ मिश्र प्रभात

  1. तप्तगृह - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  2. ज्वाला - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  3. राष्ट्र-पुरुष - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.3K reads
  4. सुनो हुआ वह शंख-निनाद - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    सुनो हुआ वह शंख-निनाद!नभ में गहन दुरूह दुर्ग का

    12.4K reads
  5. नीरव त्योहार - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    बजती बीन कहीं कोई जीवन जिसकी झंकार है .हँसी-रुदन में आँक रहा हूँ चित्र काल के छुप के

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like