राग चले साथ राग के - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

केदारनाथ मिश्र प्रभातकेदारनाथ मिश्र प्रभात11 Sept 1907 – 2 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

अलग-अलग वृक्ष खड़े
अश्रु-हास और रुदन-गीत गिन रहे

एक लहर फूल से उठी
एक लहर कूल से उठी

लहर चली साथ लहर के
त्वरित और ठहर-ठहर के

अलग-अलग वृक्ष खड़े
ग्रीष्म, शरद के काल गिन रहे

एक आग खेत से उठी
एक आग रेत से उठी

आग जले साथ आग के
राग चले साथ राग के

अलग-अलग वृक्ष खड़े
ह्रास-वृद्धि और बैर-प्रीत गिन रहे

एक ज्वार आर से उठी
एक ज्वार पार से उठी

ज्वार चले साथ ज्वार के
तार बजे साथ तार के

अलग-अलग वृक्ष खड़े
जन्म-मरण और हार-जीत गिर रहे।
केदारनाथ मिश्र प्रभात
About the poet

केदारनाथ मिश्र प्रभात

View profile & all 55 Poems / Stories

More from केदारनाथ मिश्र प्रभात

  1. तप्तगृह - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  2. ज्वाला - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  3. राष्ट्र-पुरुष - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.3K reads
  4. देवता की याचना - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    इतना विस्तृत आकाश-अकेला मैं हूँतुम अपने सपनों का अधिवास मुझे दो।

    12.4K reads
  5. सुनो हुआ वह शंख-निनाद - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    सुनो हुआ वह शंख-निनाद!नभ में गहन दुरूह दुर्ग का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like