कवि बैठा है हो लाचार - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

केदारनाथ मिश्र प्रभातकेदारनाथ मिश्र प्रभात11 Sept 1907 – 2 Sept 1984

4 min read · 12.4K reads

आज अचानक मचल पड़ा यह
स्मृतियों का सुंदर संसार!
बिखर गईं प्राणों के मोहक
गीतों की कड़ियां सुकुमार!

गया वसन्त, फूल रोते हैं,
सौरभ-आंसू बरसा कर!
आज उठा है कोयल के
अंतरतम में प्रलयंकर-ज्वार!

फटा कलेजा है ऊषा का
बहती है शोणित की धार!
रक्त-रंग में रंगा गगन है
कवि बैठा है हो लाचार!

आठ-आठ आंसू इन रोई
आंखों को रोने दे!
मेरे उर के पतझड़ को
मत ऋतु-वसंत होने दे!

अरे, छेड़ मत गीत
रिक्त-जीवन के सूनेपन में-
अनल-सेज पर प्राण मौन हो
खोये हैं-सोने दे!

अंतर्जग की गलियों में
उड़ने दे गीली-धूल!
अभी खिला मत जीवन की
आशा-लतिका में फूल!
केदारनाथ मिश्र प्रभात
About the poet

केदारनाथ मिश्र प्रभात

View profile & all 55 Poems / Stories

More from केदारनाथ मिश्र प्रभात

  1. तप्तगृह - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  2. ज्वाला - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  3. राष्ट्र-पुरुष - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.3K reads
  4. देवता की याचना - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    इतना विस्तृत आकाश-अकेला मैं हूँतुम अपने सपनों का अधिवास मुझे दो।

    12.4K reads
  5. सुनो हुआ वह शंख-निनाद - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    सुनो हुआ वह शंख-निनाद!नभ में गहन दुरूह दुर्ग का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like