ज्वाला में जल जाना ही - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

केदारनाथ मिश्र प्रभातकेदारनाथ मिश्र प्रभात11 Sept 1907 – 2 Sept 1984

4 min read · 12.4K reads

धूमिल-प्रभा-पटी पर अंकित
तेरी स्मृति की रेखा!
मधु-प्रमाद में भौंरों के
तेरा पागलपन देखा!

गली-गली फिरता हूं लेकर
मादकता का सौदा!
इंगित पर बिक जाने का
लिख तो दे ज़रा मसौदा!

मेरे उर की कसक हाय!
तेरे गीतों का स्वर हो!
ज्वाला में जल जाना ही
मेरे जीवन का वर हो!

अपने कोमल-अंधकार के
सघन-आवरण में तत्काल;
करुण! छिपा लेना तुम मेरी
दारुण-पीड़ाओं की ज्वाल!

आह! देखना, उसे न चंचल
कर दे क्रूर-विश्व का भार!
कहीं न उमड़ पड़े मेरे इस
प्रलय-भरे जीवन का ज्वार!

अंधकार रहने देना
मत जाल किरण का फैलाना;
मेरी सजल-वेदनाओं को
मत अनंत से बिछुड़ाना!
केदारनाथ मिश्र प्रभात
About the poet

केदारनाथ मिश्र प्रभात

View profile & all 55 Poems / Stories

More from केदारनाथ मिश्र प्रभात

  1. तप्तगृह - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  2. ज्वाला - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  3. राष्ट्र-पुरुष - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.3K reads
  4. देवता की याचना - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    इतना विस्तृत आकाश-अकेला मैं हूँतुम अपने सपनों का अधिवास मुझे दो।

    12.4K reads
  5. सुनो हुआ वह शंख-निनाद - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    सुनो हुआ वह शंख-निनाद!नभ में गहन दुरूह दुर्ग का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like