एक गीत हर दग्ध हृदय में - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

केदारनाथ मिश्र प्रभातकेदारनाथ मिश्र प्रभात11 Sept 1907 – 2 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

चिह्न रक्त के मिले जहां भी
मारुत धोता रहा रात-भर

मानव-मन के अंतरतम में
समर छिड़ा जो, नया नहीं है
हिंस्र वन्य पशु-सा आ बैठा
अंधकार जो, गया नहीं है

तारों को नीचे उतार कर
सागर रोता रहा रात-भर

मृत-सा पड़े पंक्ति में पर्वत
मृत-सा खड़े वृवक्ष, पथ निर्जन
मृत-सा फूल खिले डालों पर
यह भी एक अनोखा सिरजन

एक गीत हर दग्ध हृदय में
सपने बोता रहा रात-भर।
केदारनाथ मिश्र प्रभात
About the poet

केदारनाथ मिश्र प्रभात

View profile & all 55 Poems / Stories

More from केदारनाथ मिश्र प्रभात

  1. तप्तगृह - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  2. ज्वाला - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  3. राष्ट्र-पुरुष - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.3K reads
  4. देवता की याचना - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    इतना विस्तृत आकाश-अकेला मैं हूँतुम अपने सपनों का अधिवास मुझे दो।

    12.4K reads
  5. सुनो हुआ वह शंख-निनाद - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    सुनो हुआ वह शंख-निनाद!नभ में गहन दुरूह दुर्ग का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like